कंपोजिट स्कूल औरंगाबाद में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

बाराबंकी। कंपोजिट स्कूल औरंगाबाद बंकी बाराबंकी में 77वे गणतंत्र दिवस भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रातः एक प्रभात फेरी निकाली गयी और देश प्रेम व भारतीय गणतंत्र अमर रहे के नारे लगाते हुये विद्यालय लौट कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा किया ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती आरती कुमारी ने सभी शिक्षकों व बच्चों के साथ झंडारोहण कर बच्चों को 77 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के स्वतंत्रता के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।इसके अतिरिक्त विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती नाहिद फरीदा शिक्षक सुधाकर सिंह व   संदीप राम वर्मा उपस्थित रहे व गणतंत्र दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Spread the love with Thanks..........