Haj 2026: इंदौर से उड़ान भरेगा मध्य प्रदेश, अप्रैल में मुंबई से मदीना के लिए पहली फ्लाइट

हज 2026 के लिए उड़ानों का शेड्यूल तय कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में मुंबई से मदीना के लिए पहली हज फ्लाइट रवाना होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से जेद्दा के लिए भी उड़ानें संचालित की जाएंगी।

मध्य प्रदेश के हज यात्रियों के लिए इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। भोपाल से सीधी हज उड़ानों की सुविधा नहीं रहेगी और प्रदेश के सभी चयनित हज यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से ही उड़ान भरनी होगी। इससे प्रदेश के हजारों हज यात्रियों की यात्रा योजना इंदौर केंद्रित हो गई है।

Advertisements
Ad 3

हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार उड़ान चुनने के लिए ऑनलाइन सेल्फ-बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। निर्धारित अवधि में बुकिंग नहीं करने की स्थिति में यात्रियों को उपलब्ध उड़ानों में से समिति द्वारा उड़ान आवंटित की जाएगी।

हज 2026 की उड़ानें अप्रैल से मई के बीच संचालित होंगी, जिसमें पहले चरण में मदीना और दूसरे चरण में जेद्दा के लिए यात्राएं कराई जाएंगी। यह व्यवस्था देशभर के हज यात्रियों की सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा को ध्यान में रखकर की गई है।

Related posts:

मादक पदार्थ के सेवन से एक परिवार के 7 सदस्यों की मौत

सागर की ऋतिका साहू को MBA (Finance) में स्वर्ण पदक, राज्यपाल के हाथों मिला गौरव

कुंवर रावसाहब सिंह परमार को मिली करणी सेना में बड़ी जिम्मेदारी

इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन बना मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र, देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा

मध्य प्रदेश प्रशासन को मिली नई ताकत, 34 नए डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना

फॉरेंसिक लैब वाहन को आईजी एवं एसएसपी ग्वालियर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आदित्य सिंह तबादला मामला: आनंदपुर ट्रस्ट ने रिश्वत के आरोपों को बताया निराधार, अफ़वाहों की साख पर सव...

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........