ऑपरेशन मुस्कान के तहत बहोड़ापुर पुलिस की बड़ी सफलता: 8 साल बाद गुमशुदा लड़के को सकुशल किया बरामद

ग्वालियर, 09 फरवरी 2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह के निर्देशों पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत ग्वालियर जिले में गुमशुदा नाबालिगों की तलाश तेज की गई है। इसी कड़ी में थाना बहोड़ापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 साल पहले गायब हुए लड़के को सकुशल बरामद किया।

गुमशुदा लड़के की तलाश के लिए थाना बहोड़ापुर पुलिस की एक टीम गठित की गई, जो कि प्रभारी सीएसपी ग्वालियर श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार और थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कार्य कर रही थी। 9 फरवरी 2025 को पुलिस टीम ने झाड़ू वाला मोहल्ला, हनुमान मंदिर के पास घोसीपुरा क्षेत्र में 8 साल से गायब लड़के अजय अहिरवार (24 वर्ष) को ढूंढ़ निकाला।

Advertisements
Ad 3

पूछताछ में अजय ने बताया कि 2017 में मानसिक संतुलन खराब होने के कारण वह घर से निकला था और कई सालों तक अलग-अलग शहरों में भटकता रहा। उसके बाद वह भोपाल, सागर, रायसेन और गुजरात में रहा, जहां वह एक लड़की के संपर्क में आया और दोनों ने मिलकर शादी कर ली। पुलिस ने उसे पकड़ा और सिलवानी थाने में मामला दर्ज हुआ। कुछ समय बाद वह जमानत पर बाहर आया और फिर ग्वालियर लौट आया।

*मुख्य भूमिका:* इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर, उप निरीक्षक विवेक प्रताप सिंह तोमर, आरक्षक विकास धाकड़, और आरक्षक राघवेन्द्र तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts:

खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 08 जनवरी से 28 जनवरी 2026 के मध्य कराया जाएगा

मध्य प्रदेश में भूजल की गुणवत्ता पर गंभीर खतरा, 39 जिलों में नाइट्रेट स्तर मानक से ऊपर

जनपद न्यायाधीश ने देवा मेला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया शुभारम्भ

"प्रशासनिक सद्भाव और पत्रकारिता के सौजन्य मिलन में नया अध्याय – NH24 न्यूज़ संपादक मनोज स्वतंत्र ने ...

ग्वालियर में रोजगार मेला: 8 कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार अवसर

संविधान दिवस पर ग्वालियर में सामूहिक उद्देशिका वाचन और श्रद्धांजलि

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

पीएम आवास आवंटन पर सख्ती: प्रभारी मंत्री के निर्देश पर विभागीय जांच, सभी आवासों का भौतिक सत्यापन

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........