डीएम द्वारा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी, एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

बाराबंकी 29 दिसम्बर। वर्तमान में पड़ रही भीषण शीतलहरी, ठंड एवं पाले के प्रभाव से निराश्रित, असहाय, कमजोर एवं गरीब व्यक्तियों/परिवारों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी द्वारा समस्त व्यवस्थाओं की स्वयं निरंतर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर प्रत्येक जरूरतमंद तक समय से सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करें।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री निरंकार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर की गई व्यवस्थाओ का अवलोकन किया गया साथ ही सभी व्यवस्थाये समुचित रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

रैन बसेरों की व्यवस्था

शीतलहरी के दौरान जनपद में कुल 24 रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 05 रैन बसेरों का संचालन राजस्व विभाग, 06 का नगर पालिका परिषद तथा 13 का नगर पंचायतों द्वारा किया जा रहा है। इन रैन बसेरों में कुल 388 व्यक्तियों के ठहरने की क्षमता उपलब्ध है। अब तक 150 से अधिक निराश्रित व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा चुका है।

अलाव की व्यवस्था

ठंड से बचाव हेतु जनपद में कुल 318 चिन्हित स्थलों (तहसील स्तर पर 75 एवं नगर निकाय स्तर पर 243) पर नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे हैं। वर्तमान में शीतलहरी की तीव्रता को देखते हुए 483 स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद द्वारा लकड़ी के अलावों के साथ-साथ पेट्रोमैक्स अलाव भी जलवाए जा रहे हैं, जिससे अधिक प्रभावी ढंग से राहत मिल सके।

कम्बल वितरण की कार्यवाही

शासन के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों में कंबल का वितरण भी कराया जा रहा है।राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा लगभग 10500 कम्बल प्राप्त हुए है जिनमे 5400 लाभार्थियों का विवरण कराया जा चुका है।शेष का गतिमान है।

जिलाधिकारी बाराबंकी , शशांक त्रिपाठी

Related posts:

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर AIDSO ने निकाला आक्रोश मार्च
अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस: विज्ञान में समान अवसरों की ओर एक कदम
लखनऊ में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन, 23 जनवरी को
फरियादियों की समस्याओं का किया जाए गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण : सत्येंद्र कुमार
चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर छात्रों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित
विद्यार्थियों को मिले पंच गौरव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी: मुख्यमंत्री
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में डाक सेवाओं की की समीक्षा, लक्ष्यों ...
ग्वालियर यातायात पुलिस का ई-रिक्शा और जागरूकता अभियान
Spread the love with Thanks..........