एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर।जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, श्री कुलदीप सक्सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर, द्वारा मॉ ललिता देवी मन्दिर नैमिषारण्य की, प्रबन्ध समिति व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के सहयोग से जिला कारागार सीतापुर में महिला बन्दियों के वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मा0 जनपद न्यायाधीश श्री कुलदीप सक्सेना महोदय द्वारा वहॉ पर उपस्थित समस्त महिला बन्दियों को वस्त्र वितरित किये तथा महिला बन्दियों के साथ निवास कर रहे बच्चों को गर्म कपडे़ भी वितरित किये गये।
मॉ ललिता देवी मन्दिर नैमिषारण्य के मुख्य पुजारी, गोपाल शास्त्री व लाल बिहारी आदि मौजूद रहे।
इसी दौरान मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श्री कुलदीप सक्सेना की अध्यक्षता में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम के समय अपर जिला जज, प्रथम, श्री ज्ञान प्रकाश-प्प्प्, अपर जिला जज/स्पेशल पाक्सो कोर्ट संख्या-14 श्री भगीरथ वर्मा, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-9 श्री शैलेन्द्र कुमार वर्मा तथा अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ’’श्री नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री राजेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम के समय जेल अधीक्षक, श्री सुरेश कुमार सिंह व जिला कारागार का समस्त स्टाफ तथा श्री बृजेन्द्र कुमार अवस्थी, चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम व श्री रितिकेश श्रीवास्तव, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी उपस्थिति रहे।
इसी दौरान मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा जिला कारागार सीतापुर का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें दुरूस्त पाई गयी।

Related posts:
गांधी सभागार में जिला बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
विश्वविद्यालय में 'नशा मुक्त परिसर अभियान' का उद्घाटन किया
“नो हेलमेट, नो फ्यूल” महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राजकीय विद्यालयों में NDRF ने सिखाए आपदा, जीवन रक्षा का प्रशिक्षण
‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे : मुख्यमंत्री
कन्नौज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया
वरिष्ठ नागरिकों के लिए संवेदनशील पहल, बदल रही है वृद्धजनों की जिंदगी
मुख्यमंत्री ने मिल्कफेड की गतिविधियों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए