“नो हेलमेट, नो फ्यूल” महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान के प्रभावी अनुपालन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को किसी भी दशा में पेट्रोल पंपों से ईंधन न दिया जाए, यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के समस्त पेट्रोल पंप संचालक इस अभियान का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।
साथ ही यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से नियमित रूप से निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा न करने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही अमल में लाई जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पुलिस गस्त भी करते रहे तथा शरारती तत्वों पर कार्यवाही की जाए।
बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

हर पंचायत में बनेगा तीन मंजिला भवन, एमपी की पंचायतों का बदलेगा भविष्य
पत्रकार साथियों की कलम की बाउंसर, शब्दों की गुगली और रिपोर्टर्स का रन रेट लोकतंत्र : मुख्यमंत्री
पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, डाकघर से घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाणपत्र - कृष्ण कुमार यादव
एसएससी जीडी में अभिषेक यादव की शानदार सफलता, बढ़ाया अमेठी का मान
राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और अभियान से जुड़े उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
विश्वविद्यालय में 'नशा मुक्त परिसर अभियान' का उद्घाटन किया
“सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस” मुरार सैन्य स्टेशन में गरिमामय समारोह आयोजित
राज्य व केन्द्र सरकार, योजनाओं की जानकारी
Spread the love with Thanks..........