एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर।जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि निर्धारित रोस्टर के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि विद्युत बिलों एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि ओ0टी0एस0 योजना को प्रभावी रूप से लागू कराया जाये तथा लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली सुनिश्चित की जाये। उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा कराने हेतु प्रेरित किया जाये।
विद्युत चोरी के मामलों में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये कहा कि पुलिस, मजिस्ट्रेट एवं विद्युत विभाग के अधिकारी संयुक्त टीम बनाते हुये आकस्मिक जांच करें। विद्युत चोरी में संलिप्त पाये जाने वालों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुये कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर बनाये गये कन्ट्रोल रूम का प्रभावी रूप से संचालन कराया जाये। कन्ट्रोल रूम के माध्यम से उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी जाये तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर निर्धारित समयावधि में ठीक कराया जाये।
बैठक के दौरान अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ललित कृष्ण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:
बिजली शिकायतें समय पर हल करें, वरना होगी कार्रवाई – कटारे
ग्वालियर में राशन घोटाला: गरीबों का अनाज बाजार में, अफसर तमाशबीन
जल वाष्प वायुमंडल को एरोसोल की तुलना में कहीं अधिक प्रभावित करता है
ग्वालियर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर खेल महोत्सव और बहुउद्देशीय हॉल निर्माण की मांग की
प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर जारी, ग्वालियर‑चम्बल में सुबह से घना कोहरा
भोपाल गैस त्रासदी: स्मारक की घोषणा, स्मृतियों की जिम्मेदारी और आज के सवाल
ग्वालियर पुलिस का 'सेफ क्लिक' अभियान: साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान जारी
धूमधाम से मनाई गई रामविलास पासवान की जयंती