राज्यमंत्री ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर। राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन/जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सिविल लाइन क्षेत्र में निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए।
जिला चिकित्सालय लगभग पाँच एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन जिला अस्पताल का नवीन भवन तीन मंजिला होगा। भवन के प्रथम तल पर ओपीडी, द्वितीय तल पर विभिन्न जाँच सुविधाएँ तथा तृतीय तल पर मरीजों के भर्ती की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि चिकित्सालय भवन का निर्माण समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाये, जिससे जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।
मा0 मंत्री जी ने क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नेशनल हाईवे से क्रिटिकल केयर यूनिट तक मरीजों के त्वरित एवं सुगम आवागमन हेतु मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित किया जाए। मंत्री जी ने कहा कि क्रिटिकल केयर से संबंधित मरीजों के लिए प्रत्येक क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, अतः इसे ध्यान में रखते हुए विशेष एवं प्रभावी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
निरीक्षण के दौरान मा0 विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

Spread the love with Thanks..........