चेक बाउंस के प्रकरणों में वारंटी गिरफ्तार

एनएच डेस्क, भोपाल।

ग्वालियर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्त समस्त थाना प्रभारियों को फरार स्थाई वारंटियों के संबंध में सूचना एकत्रित कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा के द्वारा चौकी प्रभारी टेकनपुर उनि0 बलवीर मावई के नेतृत्व में पुलिस टीम को फरार वारंटी हाकिम सिंह को पकड़ने हेतु लगाया गया।

आज दिनांक 10.01.2026 को पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी मिली कि उक्त वारंटी विक्की फैक्ट्री झॉसीरोड़ पर है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। पकडे गये फरार वारंटी के खिलाफ थाना डबरा सिटी के प्रकरण क्रमांक 1761/25, 1443/25, 1846/25, 353/25, 318/25, 3613/24, 152/22, 1476/21, 1498/21, 345/21 धारा 138 एनआईए एक्ट में माननीय न्यायालय के द्वारा 05 स्थायी वारंट व 05 गिरफ्तारी वारंट कुल 10 वारंट जारी किये गये थे, जिसमें एक सजा वारंट भी शामिल है। पुलिस द्वारा चेक बाउंस के प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी की लगातार तलाश कर रही थी, जिसे आज टेकनपुर चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त वारंटो को लेकर विभिन्न आवेदनों की तीन सीएम हेल्पलाइन लगी हुई थी वह भी बंद कराई गई। उक्त आरोपी की तीन बीघा जमीन मौके की हाइवे पर होने से यह 10 से 20 लाख रूपये लेकर लोगों से अनुबंध कर फ्रॉड करता था। इसके द्वारा लगभग 10-12 लोगों से उक्त जमीन को दिखाकर फ्रॉड किया गया था।

गिरफ्तार स्थायी वारंटी- हाकिम सिंह पुत्र रामचरण जाटव उम्र 46 साल निवासी ग्राम माधोपुर थाना डबरा सिटी जिला ग्वालियर।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी उनि0 संजय शर्मा, चौकी प्रभारी टेकनपुर उनि0 बलवीर मावई, आरक्षक जय किशन, राजू शर्मा, बंटी पुरी गोस्वामी व थाना झांसी रोड से आरक्षक सत्येंद्र जाट की सराहनीय भूमिका रही है।

Related posts:

खुले में मांस-मछली बिक्री पर सख्ती: गंदगी फैलाने पर जुर्माना, कलेक्टर के कड़े निर्देश
CGST ने 7.85 करोड़ रुपये की जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया; CA गिरफ्तार
मिलावट के खिलाफ अभियान— 10 हजार लीटर वन​स्पति घी एवं 150 किलो मिर्च पाउडर सीज
विशेष निरोधात्मक अभियान, अवैध मदिरा पर कार्रवाई - वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त
पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए राजस्थान पुलिस ने दी ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप उपयोग करने की सलाह
शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद बोरी चन्दन की लकड़ी बरामद
थाना बहोड़ापुर पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Spread the love with Thanks..........