एनएच डेस्क, लखनऊ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वदेश गुप्ता ने बताया है कि ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण आशा एसोशिएशन (रजि०) उ०प्र० के आवाहन पर जनपद शाखा-कन्नौज की जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी देवी (आशा) के पत्र द्वारा जनपद में कार्यरत आशाओं द्वारा उनकी मांगो एवं समस्याओं के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी को ज्ञापन दिया गया था। इन मॉगों में से जो बिन्दु जिला स्तर से निस्तारित हो सकते थे, उनको निस्तारित करा दिया गया है व अन्य बिन्दुओं के निस्तारण के लिये महानिदेशक / मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ०प्र० लखनऊ को मॉग पत्र प्रेषित किया गया।
उक्त मॉगों के सम्बन्ध में आशा संघ, कन्नौज की जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी देवी (आशा) से वार्ता की गयी, तो उनके द्वारा बताया गया कि इन मॉगों के सम्बन्ध में पूरे प्रदेश में आशा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार द्वारा मॉगों को न मानने पर जनपद के समस्त विकास खण्ड स्तरीय शीत श्रंखलाओं पर ताला डालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिससे जनपद में जनमानस का टीकाकरण कार्य बाधित रहा। इनको लगातार स्वयं एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा वार्ता की गयी परन्तु ये नहीं मानी।
श्रीमती अर्चना पाण्डेय मा० विधायक छिबरामऊ ने मुख्य चिकित्सालय कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रही आशाओं से वार्ता की एवं उनको आश्वासन दिया कि आपकी समस्त मॉगों को मा० मुख्यमंत्री जी, उ०प्र० सरकार एवं बृजेश पाठक स्वास्थ्य मंत्री उ०प्र० सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा एवं कृत कार्यवाही से अवगत भी कराया जायेगा। इस पर आशाओं सहमति जतायीं। तत्पश्चात श्रीमती अर्चना पाण्डेय विधायक छिबरामऊ के साथ जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्नौज की शीत श्रंखला मे लगा ताला खोल दिया गया।
साथ ही घोषण की, कि जनपद की समस्त शीत श्रंखला मे लगा ताला खोल दिया जायेगा। इस पर मा० विधायक छिबरामऊ द्वारा आशा संघ, कन्नौज की जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी देवी को आश्वस्त किया कि आप लोगो की समस्याओं का समय-समय पर वार्ता कर निस्तारण कराया जायेगा, इस पर मौके पर उपस्थित समस्त आशाओं द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। उक्त के सम्बन्ध में दूरभाष के माध्यम से जनपद के समस्त अधीक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से वार्ता की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि शीत श्रंखला मे लगा ताला खोल दिया गया है।