जिलाधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने कल देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऐलिया का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी सुधीर पाण्डेय से चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली।
वार्ड में बेडशीट गंदी होने सही ढंग से बिछी न होने पर एवं उनके द्वारा दिये गये आदेश के उल्लंघन पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सुधारी पाण्डेय का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जब तक सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त न हो जायें, तब तक वेतन आहरित न किया जाये। चिकित्सक कुमार गौड़ की अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटनें के निर्देश दिये।
मातृ सुरक्षा केन्द्र पहुंचकर रजिस्टरों का अवलोकन किया एवं लेबर रूम रजिस्टर को भी देखा। जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव के बारे में जानकारी करते हुये निर्देश दिये कि स्टॉफ नर्स ए0एन0एम0 से वार्ता करते हुये गांव की गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें।
साथ ही जिलाधिकारी रेफरल रजिस्टर का अवलोकन करते हुये रजिस्टर में कमियां, रेफर किये गये एनीमिया के मरीजों का इलाज न करने पर एवं रजिस्टरों का रख-रखाव सही ढंग से न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी सुधारी पाण्डेय को प्रतिकूल प्रविष्टि, स्टॉफ नर्स पूजा यादव एवं ज्योति अवस्थी का 15-15 दिन का वेतन रोकने निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। महिला वार्ड को देखते हुये टीकाकरण एवं खाने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया
डीएम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण
शाहजहांपुर : डीएम की अध्यक्षता में स्वच्छ पेयजल के संबंध में बैठक आयोजित
एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र–I ने रेडियोथेरेपी सेवा हेतु गुजरात कैंसर एवं अनुसंधान संस्थान
छिबरामऊ के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 132 शिकायतों में से सिर्फ 21 प्रकरणों का निस्तारण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित
आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध : परमार
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
Spread the love with Thanks..........