एनएच डेस्क, लखनऊ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आमजन की सुविधा हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा जागरूकता एवं सेवा शिविर भी लगाए गए। इस दौरान ओपीडी में 67 मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श व औषधि प्रदान की गई। साथ ही 08 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 07 काश्तकारों के द्वारा खतौनी में नाम संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिस पर उन्होनें तत्काल कार्यवाही कराते हुये सम्बन्धित व्यक्तियों की शिकायत का निस्तारण कराते हुये सम्बन्धित शिकायतकर्ताओं का सही नाम दर्ज करवाकर उद्धरण खतौनी उपलब्ध करायी गयी। इसके अतिरिक्त आवेदिका सरोज श्रीवास्तव पुत्री स्व० विष्णुदयाल श्रीवास्तव की पारिवारिक मूल पेंशन पर मंहगाई भत्ता दिलाये जाने हेतु दिये गये प्रार्थना पत्र के कम में शिकायत का त्वरित निस्तारण करवाया गया एवं राशन कार्ड से सम्बन्धित 02 शिकायतों (1-श्रीमती सावित्री पत्नी चन्द्रभान सिंह नि० पट्टी मजरा सतसार, 2- श्रीमती गुड्डी बानो पत्नी मो० असलम नि० उमरीपुर मजरा बनगंवा) का त्वरित निस्तारण किया गया।
उन्होनें निर्देश दिए कि चकमार्ग, विद्युत आपूर्ति, नाली-खड़ंजा निर्माण अथवा अन्य किसी भी जनसमस्या के समाधान हेतु अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं निराश्रित महिला पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहने पाए। उन्होनें मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि अभियान चलाकर आवारा गौवंशों पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया जाए। कहा कि सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही IGRS , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनता दर्शन एवं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उपजिलाधिकारी तिर्वा राजेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार सहित अन्य जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।