श्रीराम वन कुटीर में मरीजों के किया जा रहे निशुल्क ऑपरेशन

बाराबंकी जनपद में स्थित श्री राम बन कुटीर आश्रम परिसर में श्री रामबन कुटीर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री स्वामी भगवान दास जी द्वारा निशुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन विगत 45 वर्षों से किया जा रहा है ब्रह्मलीन स्वामी श्री रामदास जी महाराज व श्री ज्ञान दास जी महाराज द्वारा नर सेवा नारायण सेवा का यह कार्य प्रारंभ किया गया था।

शिविर के व्यवस्थापक शिवकुमार निगम जी ने बताया कि इस वर्ष 46वां शिविर 27 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक आयोजित है यहां डॉक्टर जैकब प्रभाकर जो की जालंधर से हैं की टीम द्वारा सफलतापूर्वक 3087 नेत्र मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए एवं डॉक्टर के के छापरवाल की टीम द्वारा हर्निया ,हाइड्रोसील पाइल्स के ऑपरेशन किया जा रहे हैं शिविर में सेवारत अंकित गुप्ता व आस्था निगम ने 12 जानकारी दी कि यहां किसी भी ऑपरेशन का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है एवं मरीज के रहने खाने वह दवाइयां की निशुल्क व्यवस्था की जाती है।

विज्ञापन

 

 

Spread the love with Thanks..........