गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों को मिलेगा दुग्ध संघ का मिष्ठान, संभागीय आयुक्त के निर्देश

ग्वालियर | 19 जनवरी 2026
गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक गरिमामय, स्मरणीय व बच्चों के लिए प्रेरणादायक बनाने के उद्देश्य से संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने ग्वालियर संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 26 जनवरी के मुख्य आयोजनों में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले स्कूली बच्चों को ग्वालियर दुग्ध संघ द्वारा निर्मित उच्च गुणवत्ता का मिष्ठान वितरित किया जाएगा।

संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र से भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान की भावना का उत्सव होता है। ऐसे में कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मान एवं प्रोत्साहन देना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में मुख्य आयोजन स्थल पर समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मिष्ठान का वितरण सुव्यवस्थित, समयबद्ध और सम्मानजनक ढंग से किया जा सके।

उन्होंने जिला कलेक्टरों को लिखे पत्र में स्पष्ट किया कि मिष्ठान की गुणवत्ता, स्वच्छता और समय पर आपूर्ति की जिम्मेदारी ग्वालियर दुग्ध संघ की होगी। वहीं कलेक्टरों को शिक्षा विभाग एवं आयोजन समिति के साथ समन्वय स्थापित कर वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिला कलेक्टर अपने-अपने जिले की आवश्यकता अनुसार मिष्ठान की मांग समारोह से पाँच दिवस पूर्व दुग्ध संघ के अधिकारियों को मोबाइल नंबर 9300880999 पर सूचित करेंगे।

इस पहल से गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों का उत्साह बढ़ेगा और वे राष्ट्रीय पर्व की मधुर व प्रेरक स्मृति अपने साथ लेकर जाएंगे।

Related posts:

ग्वालियर के विकास में नागरिकों की भागीदारी की अपील, कलेक्टर श्रीमती चौहान ने किया आव्हान
खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 08 जनवरी से 28 जनवरी 2026 के मध्य कराया जाएगा
विशेष अभियान 4.0 की शुरुआत की
मिल्कीपुर उपचुनाव में निष्पक्षता का उल्लंघन, चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए
प्रगतिशील किसान रामगोपाल गुप्ता को 'मिलेनियर फार्मर अवार्ड 2024' से सम्मानित
मध्य प्रदेश के करैरा में वायुसेना का मिराज 2000 जेट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
ग्वालियर में बोर्ड परीक्षाओं की सख्त निगरानी: सीसीटीवी, जैमर और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र की नींव — मंत्री कुशवाह ने एनएसएस शिविर में किया आह्वान
Spread the love with Thanks..........