कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

सीतापुर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने कार्यों में गम्भीरता लायें। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाये तथा साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कोई भी प्रभारी चिकित्साधिकारी बिना मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। सभी सी0एच0ओ0 अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित होकर कार्य करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले सी0एच0ओ0 के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सभी अक्रियाशील आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एक सप्ताह के भीतर संचालित कराया जाये।
जिलाधिकारी ने संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाये। प्रसव के दौरान समस्त सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि ड्यू लिस्ट समय से अपडेट करायी जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ई कवच पोर्टल एवं आरसीएच पोर्टल पर डाटा फीडिंग का कार्य पूरी शुद्धता के साथ किया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र एवं पी0एम0एस0एम0ए0 दिवस व्यापक रूप से आयोजित किये जायें तथा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। पी0एम0एस0एम0ए0 के अवसर पर एच0आर0पी0 महिलाओं का चिन्हीकरण सुनिश्चित करते हुये उनकी समस्त सूचनाएं मोबाइल नम्बर सहित एकत्रित की जायें तथा एच0आर0पी0 के कारण का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाये। मातृ मृत्यु दर को कम किये जाने के निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ मृत्यु के संबंधित समस्त प्रकरणों में डेथ आडिट अवश्य किया जाये तथा आर0सी0एच0 पोर्टल का विवरण भी संलग्न किया जाये। वी0एच0एस0एन0डी0 के सभी सत्रों का नियमानुसार सुपरवाईजरी विजिट भी सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर कम किये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले सी0एच0ओ0 को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये। ‎जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सुचारू रूप से संचालित किया जाये।
फैमिली प्लानिंग हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पूर्ण क्षमता पर एन0आर0सी0 संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि व्यापक अभियान चलाते हुये टी0बी0 मरीजों को चिन्हीकरण किया जाये तथा चिन्हित मरीजों को समुचित उपचार तथा शासन द्वारा दी जा रही सुविधाएं प्रदान की जायें।
बैठक के दौरान जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

Spread the love with Thanks..........