डीएम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वजीरनगर का औचक निरीक्षण

सीतापुर ।   जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज ब्लॉक पिसावां के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वजीरनगर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ए0एन0एम0 से उपकरण के बारे में जानकारी ली एवं एच0आर0पी0 रजिस्टर में कमी मिलने पर संबंधित को सुधार के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पी0एच0सी0 में व्यवस्थाएं दुरूस्त न मिलने पर सी0एच0ओ0 शोभित मिश्रा की सेवासमाप्ति हेतु नोटिस, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य कटौतियां करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आशाएं ज्यादा ज्यादा संस्थागत प्रसव करायें एवं लोगों को संस्थागत प्रसव हेतु जागरूक करें। ड्यू रजिस्टर का अवलोकन किया एवं आंगनबाड़ी रजिस्टर एवं उनके उपकरण को देखा।
जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिये कि लम्बाई नापने वाली नई मशीन लगायी जाये। गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर का अवलोकन करने के साथ अद्यतन रखने के निर्देश दिये। सैम एवं मैम के रजिस्टर के अवलोकन में कमियां मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऊषा शुक्ला के नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। रजिस्टर में कमियां मिलने पर ए0एन0एम0 डॉली मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं मुख्य सेविका को नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदान किये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

मध्य प्रदेश एयर एम्बुलेंस सेवा : समय पर उपचार से जीवन रक्षा की प्रभावी पहल
आयुष्मान योजना व मत्स्य आवंटन के प्रमाण पत्र पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली ने कियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद का निरीक्षण
एड्स नियंत्रण समिति ने राज्य स्तरीय रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया
छिबरामऊ के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 132 शिकायतों में से सिर्फ 21 प्रकरणों का निस्तारण
श्रीराम वन कुटीर में मरीजों के किया जा रहे निशुल्क ऑपरेशन
डीएम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आयोजन
Spread the love with Thanks..........