जनपद में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

बाराबंकी , 25 अक्टूबर। जनपद में जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में अभियान चलाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। जिसके क्रम में आज परिवहन विभाग, आबकारी विभाग और ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा अभियान चलाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अंकिता शुक्ला ने दी। इस अभियान के अंतर्गत आज तीन चालान भी किए गए। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी श्री कुलदीप दिनकर के साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love with Thanks..........