आज पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ कानून व्यवस्था, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गए।
अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा गम्भीर अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों के घटित होने पर तत्काल मौके पर पहुंचने और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, एफ.आई.आर. का शत-प्रतिशत पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
समस्त थानों द्वारा माल निस्तारण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, आई.जी.आर.एस. पोर्टल की शिकायतों तथा अन्य लम्बित शिकायत प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने एवं गौ तस्करी व अन्य अपराधों जैसे चोरी, नकबजनी, लूट, हत्या पर सतर्क दृष्टि रखने, शातिर अपराधियों पर निगरानी रखने और किरायेदारों/नौकरों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।
भूमि विवाद के प्रकरणों को राजस्व विभाग से सामन्जस्य स्थापित कर मौके पर जाकर निस्तारित कराने तथा यू0पी0-112 के कर्मचारियों की सतर्कता परखने एवं रिस्पान्स टाईम सुधारने हेतु निर्देशित किया गया। थानों व कार्यालयों पर आने वाले आगुन्तकों/ फरियादियों के साथ अत्यन्त शालीनता का व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का थाने स्तर पर ही प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, थाने के अभिलेखों को अद्यावधिक (अपडेट) करने के निर्देश दिए गए।