स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

जनपद कन्नौज स्थित आई०डी०बी०आई० बैंक, निकट पुलिस लाइन रोड, के शाखा प्रबंधक द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सी०एस०आर०) मद के अंतर्गत जनपद के स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर उपचार हेतु आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 50 एग्जामिनेशन टेबल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० स्वदेश गुप्ता को प्रदान की गईं।

प्राप्त एग्जामिनेशन टेबलों को आवश्यकता के आधार पर जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे मरीजों की जांच एवं उपचार की सुविधाओं में और अधिक सुधार हो सकेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस सराहनीय पहल के लिए आई०डी०बी०आई० बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि बैंक द्वारा किया गया यह सहयोग जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दानकर्ता बैंक की इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।

Spread the love with Thanks..........