डीएम ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 द्वारा आज तहसील महोली में जिला पंचायत के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने तहसील महोली के कुंवरपुर गद्दी विद्यालय से बारिया गांव तक लगे खड़ंजे का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खड़ंजे की गुणवत्ता एवं बिछाव मानक के अनुरूप न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर संदीप सिंह से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा खड़ंजे की ईंटें उखड़वाकर नीचे की मिट्टी की स्थिति की जांच की गई तथा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खड़ंजा कार्य की गुणवत्ता को तत्काल मानक के अनुरूप सुधारा जाए।

Advertisements
Ad 3

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने महोली क्षेत्र के बड़ा गांव में मितौली तिराहा से मंदिर के सामने स्थित तालाब तक निर्माणाधीन नाले के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले में प्रयुक्त आर0सी0सी0 मसाले की गुणवत्ता संतोषजनक न दिखनें पर जिलाधिकारी ने मसाले के नमूने को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कराए जाए। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यों की गुणवत्ता को परखने के उपरान्त ही फाईल पास करें। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........