रामेश्वर महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

(डॉ टीएन सिंह) जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर
NH 24 न्यूज़

मुज़फ्फरपुर: आजादी आंदोलन के गैर-समझौतावादी धारा के महान योद्धा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पाक्षिक जयंती के अवसर पर रामेश्वर महाविद्यालय, मुज़फ्फरपुर में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) श्यामल किशोर ने की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नेताजी के जीवन-संघर्ष से प्रेरणा लेकर अपने भीतर उन्नत, वैज्ञानिक और क्रांतिकारी विचारों का विकास करना चाहिए। नेताजी को याद करने का वास्तविक उद्देश्य यही है कि हम बेहतर इंसान बनें और समाज परिवर्तन के लिए संघर्ष करें।

राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) गोवर्धन कुमार ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस गैर-समझौतावादी धारा के प्रतिनिधि थे। उन्होंने देश की आज़ादी और जनता को शोषण से मुक्त कराने के लिए किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया। उनका पूरा जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान की मिसाल है।
दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रजनी रंजन ने कहा कि छात्र और नौजवान ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नेताजी के विचारों को आत्मसात कर अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष के लिए आगे आना चाहिए।

Advertisements
Ad 3

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदानंद सहनी ने कहा कि नेताजी का संघर्ष समझौतावादी राजनीति से मेल नहीं खाता था। वे पूर्ण स्वराज की मांग कर रहे थे और इसके लिए उन्होंने सशस्त्र संघर्ष तक का रास्ता चुना।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए AIDSO के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सपना था कि आज़ाद भारत में हर प्रकार का शोषण समाप्त हो, सभी को समान रूप से शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान मिले तथा कोई भूखा या नंगा न रहे। लेकिन आज़ादी के 78 वर्ष बाद भी यह सपना अधूरा है। ज़रूरत है कि छात्र-युवा संगठित होकर इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष तेज करें—यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. (डॉ.) सुमित्रा कुमारी ने किया।
कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) जोया कुमारी, AIDSO के ललित कुमार झा, रवि शंकर कुमार, साक्षी कुमारी, रामबाबू कुमार, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........