मंत्रालय में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ।

एनएच डेस्क, मध्यप्रदेश।

वर्ष 2026 के जनवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर गुरूवार सुबह मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ।

इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। सामूहिक गायन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर शामिल हुई। राज्यमंत्री श्रीमती गौर और मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को नव-वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, श्री मनु श्रीवास्तव, श्री के.सी.गुप्ता, श्री संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का मन
हमने हर काल में आई चुनौतियों का सामना स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की ताकत से किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक विभिन्न विद्यालयों के कई छात्र व छात्राएं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते...
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
एडीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर की म्यूजिक कांफ्रेंस की शुरुआत
जलरंगों में साकार होती संवेदनाएं कल्पना से परे- दिया कुमारी
84 कोसीय होली परिक्रमा मेला एवं पंचकोसीय परिक्रमा मेला के दृष्टिगत बैठक सम्पन्न हुयी
ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर पतंगों की प्रदर्शनी आयोजित : मुख्यमंत्री
Spread the love with Thanks..........