पठन-पाठन के बेहतर वातावरण की दिशा में प्रशासन की अहम पहल

जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2026 को जिला पुस्तकालय, कन्नौज का गहन स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि छात्र-छात्राएं विषम परिस्थितियों के बावजूद पुस्तकालय में नियमित रूप से पठन-पाठन कर रहे हैं, जबकि पुस्तकालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं उपेक्षित पाई गई। फर्श क्षतिग्रस्त थी, प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त थी तथा बाउण्ड्रीवाल भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी।

निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि पुस्तकालय के आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्यों हेतु किसी भी मद में धनराशि उपलब्ध नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने छात्रों के शैक्षणिक हित एवं सुरक्षित अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से त्वरित निर्णय लेते हुए ‘क्रिटिकल गैप्स’ मद के अंतर्गत नगर क्षेत्र से रुपये 10.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की।

Advertisements
Ad 2

स्वीकृत धनराशि से जिला पुस्तकालय में फ्लोरिंग, फर्नीचर, फॉल सीलिंग, पर्याप्त एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार बाउण्ड्रीवाल की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। उक्त कार्यों के निष्पादन हेतु निर्माणदायी संस्था यू०पी० प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, इकाई-10, कानपुर को नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि तत्काल कार्यदायी संस्था को अवमुक्त कराते हुए समस्त कार्यों निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र ही सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अध्ययन-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Related posts:

Spread the love with Thanks..........