(संजय भूषण पटियाला)
मुंबई, 30 जनवरी 2026 – भोजपुरी सुपर स्टार स्वीटी छाबड़ा की नई फिल्म “बवाल” का गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने को रिलीज़ होते ही 1,75,000 से अधिक लोगों ने देखा है और यह तुरंत ही ट्रेंडिंग में आ गया है।
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा ने बताया की मैं अपने फैंस को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरे गाने को इतना प्यार दिया है। मैं हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ नया और अच्छा करने की कोशिश करती हूं।
आगे आप को बता दूँ की भोजपुरी सुपर स्टार स्वीटी छाबड़ा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो भोजपुरी, हिंदी, पंजाबी, और साऊथ इंडियन फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 21 जनवरी को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। स्वीटी छाबड़ा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म “दूल्हा अईसन चाही” (2006) से की थी, जिसमें उन्होंने रवि किशन के साथ काम किया था । स्वीटी छाबड़ा को उनके काम के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें से एक है स्वामी विवेकानंद ग्लोबल अवार्ड (2021)।
भोजपुरी सुपर स्टार स्वीटी छाबड़ा की नई पेशकश “बवाल” ने यूट्यूब पर मचाई धूम, गाने में स्वीटी छाबड़ा, संगीत – रवि राज देवा, गीत – विंध्यांचल बिहारी, गायक – विजय राज यादव (VRY), नेहा राज, कोरियोग्राफी – अश्विन गोहिल (अश्विन मास्टर), D.O.P. – शकील अंसारी, एडिटिंग – साहिल अंसारी, कलरिस्ट और DI – शोएब अंसारी, लाइट्स – अनवर, कैमरा यूनिट – बाल्मिक सिंह, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर – इरशाद अंसारी, मेकअप – रोहित सिंह, हेयर स्टाइलिस्ट – नैना, प्रोडक्शन मैनेजर – दीपक कुमार सिंह और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।