NH DESK, LUCKNOW
बाराबंकी।राष्ट्रीय जागरण मंच व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में तथा अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में हिन्दू नवसंवत्सर पर्व के शुभ अवसर पर ब्रह्मा लान बाराबंकी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिन्हें मुख्य अतिथि समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठ प्रभारी उ प्र भाजपा ओम प्रकाश जी तथा प्रदेश प्रवक्ता भाजपा हरीशचंद्र श्रीवास्तव जी द्वारा सम्मानित किया गया। सिविल सेवा परीक्षा में सफल IAS बाराबंकी के अभ्यर्थियों के परिवारों को व प्रतिष्ठित समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर व अंगवस्त्र माला पहनाकर व चंदन रोली अक्षत का टीका कर सम्मानित किया गया जिनमें सुयश द्विवेदी पुत्र केएन द्विवेदी , अभिनंदन वर्मा पुत्र जगन्नाथ वर्मा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया तथा श्री राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली विश्व हिन्दू परिषद की श्रीमती मंजुला निगम जी व हड़ियाकोल वनकुटी में विगत 35 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित होने निशुल्क आपरेशन शिविर के संयोजक मनीष मल्होत्रा व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, युवा उद्योगपति आशीष श्रीवास्तव, प्रदेश की टाप सोलर कंपनी डायरेक्टर तान्या भरद्वाज,डायट प्रवक्ता रहे वरिष्ठ साहित्यकार डा अंबरीष अंबर जिन्होंने हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर समाज को लाभान्वित किया, तथा श्रमिक हितों के लिए सदैव संघर्ष करने वाले सभासद देवराज त्रिपाठी, व दिव्यांगो की सहायता को सदैव तत्पर रहने वाले दिनेश वर्मा सहित अनेकों विशिष्ट गणमान्य जनों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरविंद मौर्या,सदर प्रत्याशी रही श्रीमती राम कुमारी मौर्या, वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता पंकी, सरोज सिंह, शिक्षाविद शैलेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष के के मिश्रा,भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, महामंत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता, श्रीमती किरन भरद्वाज, हरपाल सिंह, लखनऊ से कायस्थ नेता शेखर श्रीवास्तव, आलोक भटनागर,विनोद जी तथा लखनऊ के व्यापारी नेता नवनीत श्रीवास्तव व पूरी टीम पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती शिल्पी, अधिवक्ता मालती यादव, आकाशवाणी लोक गायिका श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, साहित्यकार श्रीमती मालती बच्चन, अधिवक्ता श्रीमती सुषमा, अमेठी से अवधेश श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव सहित विभिन्न जनपदों से पधारे अनेकों गणमान्य जनों की गरिमामई उपस्थिति रही।
इंद्रजीत सिंह अजर के संचालन में व कर्मयोगी आयोजन समिति के सुबोध श्रीवास्तव, विनीत तिवारी, सतीश श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, पूर्व सैनिक राकेश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, राजीव खरे, बलराम श्रीवास्तव,नीरज श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव,डा राकेश श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अंशू श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह,सजल श्रीवास्तव , पंकज मिश्रा आदि के सहयोग से खूबसूरत काव्य धारा व मेहमान नवाजी भोजन इत्यादि के साथ भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।