एनएच डेस्क, लखनऊ।
कृषि विज्ञान केंद्र कन्नौज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वी0के0 कन्नौजिया एवं उद्यान वैज्ञानिक डॉ अमर सिंह ने बताया कि हल्की मिट्टी (बलुई मिट्टी) मे आलू की फसल मे परपरा की समस्या आती हैं इससे आलू की फसल को बचाने के लिये किसान भाई हल्की मिट्टी मे बोई गयी आलू की फसल पर 40 से 45 दिन पर एक स्प्रे मैंकोजेब 2 से 2.5 ग्राम प्रति ली0 पानी के साथ स्प्रे करे तथा 45 दिन पर यूरिया 0.5 से 1 प्रतिशत (5 से 10 ग्राम प्रति ली0पानी) का स्प्रे करे1 तथा 8-10 दिन के अंतर पर पुनः स्प्रे करें l यदि यूरिया का स्प्रे नहीं किया हैं तो N:P:K (19:0:45) का 1 किलो ग्राम प्रति एकड की दर से स्प्रे करे l जब पाला की सम्भावना होने पर आलू की फसल को पाला बचाने के लिये किसान भाई फसल मे हल्की नमी ( सिचाई ) रखे जब आलू फसल पर 50 से 55 दिन की होने पर N:P:K ( 0:52:34) का 1 किलो ग्राम प्रति एकड की दर से स्प्रे करे तथा 60 से 70 दिन की आलू की फसल पर N:P:K (0:0:50) का 1 किलो ग्राम प्रति एकड़ की दर से स्प्रे करे इस प्रकार आलू की फसल प्रबंधन से उत्पादन अधिक व उच्च गुणबत्ता का होगा l