कृषि एवं औद्यानिक फसलों के निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु संस्था

एनएच डेस्क, लखनऊ।

जिला उद्यान अधिकारी श्री सीपी अवस्थी ने बताया कि ग्राम-नजरापुर, विकास खण्ड-कन्नौज में कृषि एवं औद्यानिक फसलों के निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार की संस्था कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्याशाला का मुख्य उद्देश्य जनपद में कृषि एवं औद्यानिक उत्पादों विशेष रूप से आलू के निर्यात की सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा करना तथा किसानों एवं सम्बन्धित हितधारकों को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर एपीडा के प्रतिनिधि श्री आलोक कुमार मिश्रा द्वारा एपीडा की योजनाओं, कार्यों, पंजीकरण प्रक्रिया तथा कृषि एवं औद्यानिक उत्पादों के निर्यात सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

कार्याशाला में जिला उद्यान अधिकारी, सी०पी० अवस्थी ने उद्यान विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही हॉर्टीनेट पोर्टल पर पंजीकरण के महत्व व उसकी प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की, जिससे किसान एवं उद्यमी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा भविष्य में इस प्रकार के और भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में एस० प्रतीक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी के श्री एस०पी० सिंह, कन्नौज फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी के श्री उदय नारायण त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी, श्री सन्तलाल गुप्ता, जनपद के विभिन्न एफ०पी०ओ० के प्रतिनिधि, कृषि विशेषज्ञ, शीतगृह स्वामी, प्रगतिशील कृषक एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Spread the love with Thanks..........