जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला ओ०टी०डी० सेल की समीक्षा बैठक संपन्न

एनएच डेस्क, लखनऊ।

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला ओ०टी०डी० सेल की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई, जिसमें वन ट्रिलियन डालर योजना के अन्तर्गत अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये वर्ष 2024-25, वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही एवं द्वितीय त्रैमास के आकड़ों की समीक्षा की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा ओटीडी सेल से सम्बन्धित जनपद के घरेलू उत्पाद अनुमान के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की जी.डी.पी. को 01 ट्रिलियन डॉलर बनाने हेतु सभी सम्बन्धित क्षेत्र-प्राथमिक फसलें, पशुधन, वानिकी, मत्स्य, जलीय  कृषि एवं खनन, आदि, द्वितीयक विनिर्माण, विद्युत, गैस एवं जल सम्पूर्ति व अन्य सेवायें, निर्माण, तृतीयक व्यापार परिवहन, वित्तीय सेवाये, लोक प्रशासन, आदि क्षेत्रों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने अंडा, फूल एवं फलों के उत्पादों में वृद्धि कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारियों को अपने विभाग से डेटा को पुष्टि करते हुए यथा आवश्यक संशोधन करते हुए जिला घरेलू उत्पाद बढ़ाने हेतु सार्थक प्रयास किया जाए । उन्होंने महत्वपूर्ण सम्बन्धित विभागों को कार्ययोजना बनाकर विकास करने के निर्देश दिये गये। जिससे कि जनपद का जिला सकल घरेलू उत्पाद बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनार सिंह, बीके साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love with Thanks..........