डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर, बिहार।
मुजफ्फरपुर 27 सितंबर 2025. सरैया अंचल के राजस्व अधिकारी अभिषेक कुमार व गोरीगामाडीह पंचायत के मुखिया पति दीपेंद्र राम के बीच हुई विवाद को लेकर मुखिया संघ ने अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया है। मुखिया संघ ने आरोप लगाया कि राजस्व अधिकारी द्वारा दी गई आवेदक के आलोक में मुखिया पति के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है जबकि मुखिया पति द्वारा दी गई आवेदन पर राजस्व अधिकारी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई है।
सरैया पुलिस द्वारा यह दबाव बनाया जा रहा था कि अनुसूचित जाति एक्ट से संबंधित आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज नहीं करेंगे सिर्फ गाली गलौज का ही मामला दर्ज किया जाएगा।जबकि मुखिया संघ इस बात को लेकर डटे हुए थे कि अनुसूचित जाति एक्ट के तहत जब गाली-गलेज किया गया तो प्राथमिकी इसी एक्ट में दर्ज किया जाए। आक्रोशित मुखिया संघ थाना प्रभारी सुभाष मुखिया से मिले। काफी बहसा बहसी के बाद जब बात नहीं बनी तो मुखिया संघ का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ सरैया गरिमा से मिला। तकरीबन एक घंटे तक बातचीत के बाद आश्वासन मिलने पर संघ ने आंदोलन का निर्णय लिया। मुखिया संघ ने राज्स्व अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भ्रष्टाचार में डुबे राजस्व अधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाए। झूठा मुकदमा वापस लो, भ्रष्ट राजस्व अधिकारी हाय हाय, अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करें, आदि नारों के साथ जमकर नारेबाजी की। तब मौके पर बीडीओ डॉक्टर बी एन सिंह ने पहुंचकर कहा कि आपके मांग को वरीय अधिकारी तक पहुंचाया जाएगा तब मामला शांत हुआ।
प्रदर्शन में मुखिया संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज राय सचिव पंकज सिंह सोनू शाही चिदानंद दुवेदी गणेश साह राज नारायण पासवान जय मंगल महतो श्याम कुमार राम बाबू महतो प्रमोद कुमार सिंह पवन साह बिनोद सहनी विजय शर्मा पैक्स अध्यक्ष राजन कुमार आदि मौजूद रहे।