ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री की रूस यात्रा हेतु प्रस्थान वक्तव्य

मैं 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर आज कज़ान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहा हूं।

भारत ब्रिक्स के भीतर घनिष्ठ सहयोग को महत्व देता है। ब्रिक्‍स वैश्विक विकास एजेंडा, बेहतर बहुपक्षवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने आदि से संबंधित मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। पिछले साल नए सदस्यों को जोड़ने के साथ ब्रिक्स के विस्तार ने वैश्विक भलाई के लिए इसकी समावेशिता और एजेंडे को जोड़ा है।

जुलाई 2024 में मॉस्को में आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन के आधार पर, कज़ान की मेरी यात्रा भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

मैं ब्रिक्स के अन्य नेताओं से भी मिलने की आशा करता हूं।

Related posts:

“मध्य प्रदेश कैबिनेट हुई डिजिटल, मंत्रियों को टैबलेट के साथ मिली नई ताकत”
“विचार का अंकुरण” से हरियाली की ओर ग्वालियर – न्यायाधिपति आनंद पाठक की पहल
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने आलमपुर भिवाड़ी में ई लाइब्रेरी का किया भव्य उद्घा...
हस्तिनापुर शिविर: समस्याओं का त्वरित समाधान और विकास योजनाओं की पहल
ग्वालियर मेले में 19 जनवरी से दंगल की गूंज पुरुषों की जिला-संभाग-राज्य स्तरीय कुश्तियां, महिला पहलव...
'मीडिया' विश्वास, एकता और शांति बनाए रखने का सशक्त माध्यम-राज्यपाल, राज्यपाल ने किया नेशनल मीडिया कॉ...
अखबार हॉकर शंकर गुप्ता के निधन पर हुई शोक सभा
प्रदेश सरकार का संकल्प दिव्यांगता को दिव्यता में बदलना: मंत्री श्री कुशवाह
Spread the love with Thanks..........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *