डीएम की अध्यक्षता में डीएलसीसी/डीसीसी की तिमाही बैठक संपन्न

 

बाराबंकी, 30 दिसम्बर 2025।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी/डीसीसी) की तिमाही बैठक जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम बैंकवार ऋण-जमानुपात (सीडी रेश्यो) की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में सीडी रेश्यो में वृद्धि हेतु सभी बैंक निरंतर एवं प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें। जिन बैंकों का सीडी रेश्यो 50 प्रतिशत से कम है, उनके जोनल मैनेजरों को पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश एलडीएम को दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मा० मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है, इस योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों पर बैंक त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे अधिकाधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज, ओडीओपी तथा विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी प्राप्ति में बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि औद्योगिक निवेश, एमएसएमई, स्टार्ट-अप, स्वरोजगार योजनाओं तथा प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान की जाए, जिससे जनपद बाराबंकी का प्रभावी योगदान प्रदेश की आर्थिक सुदृढ़ता में सुनिश्चित हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts:

विद्यार्थियों को मिले पंच गौरव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी: मुख्यमंत्री
ग्वालियर में जमीन लूट का खुला खेल, आधार कार्ड से पहचान बदलकर करोड़ों की जमीन हड़पी
रांग साइड वाहन चलाया तो घर पहुंचेगा चालान — एएसपी विदिता डागर की चेतावनी, दीपावली पर यातायात व्यवस्थ...
संविधान दिवस पर ग्वालियर में सामूहिक उद्देशिका वाचन और श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 18 जजों का तबादला,7 नए जज नियुक्त
पीतांबरा पीठ की परंपरागत स्वायत्तता पर सवाल, प्रशासनिक समिति से असमंजस
विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति के युवा शक्ति का विकास
कलेक्ट्रेट में जन-सुनवाई के साथ जल-सुनवाई, पेयजल समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Spread the love with Thanks..........