ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली ने कियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद का निरीक्षण

NHDesk, Lucknow

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर सुश्री वैशाली द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालाबाद का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं की उपलब्धता एवं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

 

निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

Spread the love with Thanks..........