लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही

एनएच डेस्क, लखनऊ।

जनपद कन्नौज के अनौगी स्थित जिला कारागार से निरूद्व विचाराधीन बंदी अंकित पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी हाजिरापुर थाना तालग्राम एवं डम्पी उर्फ शिवा पुत्र भजनलाल निवासी मलगवा, थाना ठठिया के फरार होने की घटना को जिलाधिकारी ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही की।

जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला कारागार का निरीक्षण किया गया तथा पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर जेलर विनय प्रताप सिंह एवं डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद को कारागार मुख्यालय से निलंबित कराने की कार्रवाई कराई। वहीं, जेलवार्डर शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा एवं नवीन कुमार के विरुद्ध नियुक्त अधिकारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक के स्तर से निलंबित कराने की कार्यवाही कराई गई ।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कारागार सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Spread the love with Thanks..........