एनएच डेस्क, लखनऊ।
जिलाधिकारी महोदय शाहजहांपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 09.01.2026 को नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के सम्बन्ध में पेट्रोल पम्पों पर औचक निरीक्षण/जांच की गई। जांच टीम में अधोहस्ताक्षरी सहित नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शाहजहांपुर, यातायात पुलिस बल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, खाद्य क्षेत्र-द्वितीय तथा पूर्ति निरीक्षक नगर निगम शाहजहांपुर व पटल सहायक पे०उ०अनु० सम्मिलित रहे।
जांच टीम द्वारा संयुक्त रूप से नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के अन्तर्गत सत्यप्रेम सर्विस स्टेशन, कचहरी, के०पी० सिंह फिलिंग स्टेशन, ग्राम लधौली, मै० सत्यश्री फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्पों पर औचक निरीक्षण/जांच की गई। मौके पर ‘नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का पालन किये जाने हेतु पम्प स्वामियों को निर्देशित किया गया तथा परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा बगैर हेलमेट के वाहन चालकों के चालान भी किये गये। तहसील तिलहर में उपजिलाधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं पूर्ति निरीक्षक तिलहर द्वारा मै० राधा फिलिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय मौके पर कतिपए अनियमितताएं दृष्टिगोचर हुई जिसके सापेक्ष यथोचित कार्यवाही प्रस्तावित की गयी है। इसी प्रकार तहसील पुवायाँ में श्री महेश कुमार पूर्ति निरीक्षक पुवायां द्वारा ग्राम बण्डा स्थित मै० शेखो फिलिंग स्टेशन, तहसील सदर में श्री संजय यादव पूर्ति निरीक्षक सदर द्वारा मोहल्ला सरायंकाईयां स्थित मै० राम नरायण गुप्ता एण्ड सन्स, तहसील जलालाबद में श्री आर०एन० मौर्य पूर्ति निरीक्षक जलालाबाद द्वारा नगर जलालाबाद स्थित मै० मोहन फिलिंग स्टेशन, तहसील कलान में नायब तहसीलदार कलान एवं श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्ति निरीक्षक कलान द्वारा मै० जय अम्बे फिलिंग स्टेशन मिर्जापुर पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण कर पम्प पर मूलभूत व्यवस्थाएं यथा महिला एवं पुरूष हेतु अलग-अलग शौचालय में साफ-सफाई की व्यवस्था, वाहनों में मुफ्त हवा, आम जनमानस के पीने हेतु शीतल पेयजल, पम्प पर सी०सी०टी०सी० कैमरा आदि की जांच की गयी। उक्त के अतिरिक्त मौके पर सभी पेट्रोल पम्प के स्वामियों / मैनेजर एवं सेल्समैन को ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ अभियान के अन्तर्गत निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में ऐसे दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल का विक्रय नहीं किया जाएगा जिसके चालक व सहयात्री ने हेलमेट नहीं पहना हो।