सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर. की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों का अनुश्रवण एवं सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी अपने विभाग की समस्त योजनाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्धारित पोर्टल पर समय से वांछित डाटा पूरी शुद्धता के साथ भरा जाये। लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी स्वयं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर निगरानी रखें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
‎ ‎जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, छात्रवृत्ति योजनाओं, फैमिली आई0डी0, 15वां वित्त आयोग, पर्यटन, मत्स्य उत्पादन, पोषण अभियान, सेतुओं का निर्माण, ओ0डी0ओ0पी0, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, निर्माण कार्य एवं टेल फीडिंग सहित अन्य खराब रैकिंग वाली योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति में सुधार हेतु समुचित कार्यवाही की जाये।
‎जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि समस्त प्रकार की छात्रवृत्तियों से सम्बन्धित प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। इसकी नियमित रूप से समीक्षा भी की जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यटन विभाग से संबंधी कार्यों को समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।
‎ बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

Spread the love with Thanks..........