एनएच डेस्क, लखनऊ।
सीतापुर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर. की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों का अनुश्रवण एवं सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी अपने विभाग की समस्त योजनाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्धारित पोर्टल पर समय से वांछित डाटा पूरी शुद्धता के साथ भरा जाये। लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी स्वयं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर निगरानी रखें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, छात्रवृत्ति योजनाओं, फैमिली आई0डी0, 15वां वित्त आयोग, पर्यटन, मत्स्य उत्पादन, पोषण अभियान, सेतुओं का निर्माण, ओ0डी0ओ0पी0, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, निर्माण कार्य एवं टेल फीडिंग सहित अन्य खराब रैकिंग वाली योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति में सुधार हेतु समुचित कार्यवाही की जाये।
जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि समस्त प्रकार की छात्रवृत्तियों से सम्बन्धित प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। इसकी नियमित रूप से समीक्षा भी की जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यटन विभाग से संबंधी कार्यों को समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:
मुख्यमंत्री ने मिल्कफेड की गतिविधियों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
GDA की तानाशाही: 4 साल से भू अर्जन में फंसा प्रदीप सिंह
भारतीय सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया
जिलाधिकारी ने ली प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा बैठक
बरेली डीएम रविंद्र कुमार का स्नेह, नवोदयंस हाइट्स पत्रिका की सराहना और विशेष मार्गदर्शन
विकसित भारत की परिकल्पना को एमएसएमई करेगा साकार : मंत्री श्री काश्यप
बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर बनाने को लेकर प्राचार्यों की बैठक आयोजित
उत्तर गुजरात में डाक विभाग द्वारा 850 गाँव बने सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण...