डॉ टीएन सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार
मुजफ्फरपुर: “जन संघर्ष कमिटी नगर पंचायत सरैया” अंतर्गत वार्ड नं 9 के मानिकपुर गांव में हुआ “जनसंघर्ष वार्ड कमिटी” का गठन। बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने अत्यधिक होल्डिंग टैक्स का किया विरोध। लड़ाई को करेंगे तेज। जानकारी हो कि नगर पंचायत कार्यालय सरैया के द्वारा आरसीसी निर्मित छत वाले घर पर 22 रुपए प्रति स्क्वायर फीट टैक्स लगाया गया है। साथ हीं इस नवगठित नगर पंचायत कार्यालय सरैया द्वारा ठेला खोमचा वाले एवं फुटपाथी दुकानदारों पर भी अत्यधिक टैक्स का बोझ लादा गया है।
जिसके कारण अब नगर पंचायत वासी खुल कर विरोध जताने लगे हैं। इसी कड़ी में आंदोलन को तेज करने हेतु हर वार्ड में वार्ड स्तर पर जनसंघर्ष कमिटी का निर्माण होना शुरू हो गया है। जिसके तहत मानिकपुर ग्राम वासी कृष्णा सिंह के दरवाजे पर वार्ड नंबर 9 की बैठक संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर सोनेलाल राय, उपाध्यक्ष पद पर शिवनाथ राय, सचिव कृष्णा सिंह और कोषाध्यक्ष- मनीष कुमार को सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। वहीं राजन कुमार,अवधेश पासवान, नीरज कुमार, वीरेन्द्र यादव,अशोक पासवान, मुकेश कुमार,सुरेन्द्र पासवान,सोनू कुमार, कुन्दन कुमार, रवि कुमार, जितेन्द्र पासवान, अमरजीत कुमार हरेन्द्र पंडित,अनील पंडित, रौशन कुमार आदि को सक्रिय सदस्य के रूप मनोनीत किया गया। जबकि दूसरी ओर इसी प्रकार
वार्ड नं0 06 में अध्यक्ष पद पर अनिल राउत, उपाध्यक्ष पद पर राम चंद्र मांझी, सचिव अजय राय कोषाध्यक्ष पद पर कौशल पासवान और सहायक सचिव अभिमन्यु पासवान को चुना गया। जहां सैकड़ों लोग सदस्य के रूप में उपस्थित थे।