मध्य प्रदेश कुप्रशासन का केंद्र बना, प्रधानमंत्री हमेशा की तरह खामोश हैं: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी के कारण कई लोगों की मौत को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश कुप्राशन का केंद्र बन चुका है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों की मौत पर हमेशा की तरह खामोश हैं।
एनएच डेस्क, भोपाल।
उन्होंने यह दावा भी किया कि जीवन के अधिकार की ‘‘हत्या’’ के लिए भाजपा का ‘‘डबल इंजन’’ जिम्मेदार है।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इंदौर में पानी नहीं, ज़हर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से भाजपा नेताओं के अहंकारी बयान। जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया।’’
उन्होंने सवाल किया कि लोगों ने बार-बार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की तो फिर सुनवाई क्यों नहीं हुई?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘सीवर पीने के पानी में कैसे मिला? समय रहते आपूर्ति बंद क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी?’’
उन्होंने कहा, ‘‘ये ‘फोकट’ सवाल नहीं, ये जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है। और इस अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह ज़िम्मेदार है।
साभार: आवाज द वॉयस

Related posts:

चंडीगढ़ कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में बड़े हर्षोल्लास के साथ 15वा वार्षिक उत्सव मनाया गया
नगीना सांसद का आगमन 15 मार्च को बाराबंकी में
बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी का विस्तार
मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 IFS अधिकारियों के तबादले
हेमंत सोरेन आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, 26 नवंबर को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ
हिमाचल के हितों में सहयोग के लिए बड़े भाई की भूमिका निभाएं पंजाब व हरियाणाः मुख्यमंत्री
किसानों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दो दिवसीय 'आभानेरी फेस्टिवल' में लिया भाग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ल...
Spread the love with Thanks..........