श्री कृष्ण बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकजुटता से ही संभव हुआ राम मंदिर निर्माण: ज्ञान सिंह कौरव

ग्वालियर। श्री कृष्ण बस्ती का हिंदू सम्मेलन सिकंदर कंपू स्थित कुशवाह मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ज्ञान सिंह कौरव ने कहा कि पुरातन काल से ही हिंदुओं के मंदिरों पर हमले होते रहे हैं और समाज को तोड़ने के प्रयास बार-बार किए गए। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके बल पर ही राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत परमार्थ आश्रम के संत समर्थ तीर्थ महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और धर्म की रक्षा के लिए संगठित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अतिथि साधना पुरोहित रहीं।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संतोष राठौर भी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, चंद्र प्रताप सिकरवार, राजेश वाधवानी एवं बलराम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मनीष मांझी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मदन मोहन मिश्रा ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related posts:

कैलाश मकवाना के लिए मध्य प्रदेश के DGP पद की राह आसान, मुख्यमंत्री यादव ने किया CR में सुधार
डेटिंग ऐप से मुलाकात, क्लबों में भारी-भरकम बिल: सभी नागरिकों के लिए जरूरी चेतावनी
विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति के युवा शक्ति का विकास
रेशम उत्पादन बढ़ाकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं रोजगार के अवसर : राज्यमंत्री
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: ग्वालियर में कानूनन दायित्व के तहत व्यापक यातायात जागरूकता अभियान, एक दि...
श्रीमद्भागवत महापुराण के अष्टम स्कंध का पीतल पर दुर्लभ शिल्पांकन, समुद्र मंथन प्रसंग साकार
नगर निगम ग्वालियर में 7 नये अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, महापौर ने दी शुभकामनाएँ
305 छात्र छात्राओं के खाते में छात्रवृति की प्रथम किस्त के रूप में 234150 की छात्रवृत्ति आंतरित
Spread the love with Thanks..........