“डीएम खीरी की पाठशाला” से बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद

एनएच डेस्क, लखनऊ।

लखीमपुर खीरी। डबल इंजन सरकार के विजन “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” को हर बेटी तक पहुंचाने के लिए लखीमपुर खीरी जिला प्रशासन ने अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत जिले की हर बेटी के जीवन में शिक्षा की रौशन फैलाने के लिए “डीएम खीरी की पाठशाला” का शुभारंभ किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और जनप्रतिनिधियों द्वारा सोमवार को परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 9,000 छात्राओं को “विद्या दायिनी पोटली” सौंपी गयी। पोटली में बेटियों को व्हाइट बोर्ड कम स्टडी टेबल, मार्कर और डस्टर आदि का उपहार प्रदान किया गया।

जिले की हर बेटी तक “विद्या दायिनी पोटली” पहुंचाने का संकल्प
जिलाधिकारी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि “डीएम खीरी की पाठशाला” का उद्​देश्य जिले की बेटियों की पढ़ाई सिर्फ स्कूल तक सीमित न रहकर घर पर भी पढ़ाई के लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराना है। इस पहल से बेटियों को स्कूल के साथ घर पर भी पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और वे अपनी छोटी-सी पाठशाला घर में ही स्थापित कर सकेंगी। इसके जरिये वह अपनी पढ़ाई तो करेंगी ही साथ में अपने आस-पास और परिवार में शिक्षा के माहौल के जरिये लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया कि इस अनोखी पहल के तहत पहले चरण में 9 हजार बेटियों को “विद्या दायिनी पोटली” सौंपी गयी है। यह लगातार जारी रहेगी है, इसे हर बेटी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है ताकि डबल इंजन सरकार के विजन को धरातल पर शत प्रतिशत पूरा किया जा सके।

19 लाख से अधिक की लागत से तैयार हुई “डीएम खीरी की पाठशाला”
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि “डीएम खीरी की पाठशाला” के तहत पहले चरण में परिषदीय विद्यालयों की 6,798 टॉपर बेटियों, वाल ऑफ ड्रीम्स में चयनित 51 बेटियों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत 2,151 बेटियों को “विद्या दायिनी पोटली” उपलब्ध कराई गई है। पहले चरण में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 6, 7 और 8 की दो-दो टॉपर बेटियों को पोटली उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने बताया कि 9 हजार पोटली को 19 लाख 80 हजार रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस पोटली को डबल इंजन सरकार की योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” से तैयार कराया गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर में सोमवार को आयोजित मेगा इवेंट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और विधायक सदर योगेश वर्मा ने केजीबीबी और नगर क्षेत्र की बेटियों को व्हाइट बोर्ड कम स्टडी टेबल, मार्कर और डस्टर का वितरण किया।

“विद्या दायिनी पोटली” सिर्फ फर्नीचर नहीं, बल्कि बेटियों को अपने घर में छोटी-सी पाठशाला लगाने का अवसर : डीएम
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आज बेटियों को दी गई “विद्या दायिनी पोटली” सिर्फ फर्नीचर नहीं, बल्कि उनके घर में अपनी छोटी-सी पाठशाला लगाने का अवसर है। जब बेटियां घर में भी पढ़ाई करेंगी, तब उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत होगी। शिक्षा के जरिए वे न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि समाज में नई दिशा और नई रोशनी भी बिखेरेंगी। विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि जिले में डीएम की दूरदर्शिता और सक्रिय पहल ने जिले के साथ-साथ बेटियों की पढ़ाई को नई उड़ान दी है। उनकी नेतृत्व क्षमता ने हर छात्रा के घर में ही ज्ञान का दीप जलाने का अवसर दिया है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

वाल ऑफ ड्रीम्स में सजें बेटियों के सपने, बालिकाओं ने पोस्टरों में उकेरा अपना उज्ज्वल भविष्य
मेगा इवेंट में वाल ऑफ ड्रीम्स का निर्माण किया गया, जो तुरंत ही आकर्षण का केंद्र बन गया। परिषदीय विद्यालय की बेटियों ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता का बखूबी प्रदर्शन करते हुए अपने भविष्य के सपनों को रंग-बिरंगे पोस्टरों पर उतारा। प्रशासन ने इन पोस्टरों में से सबसे उत्कृष्ट और प्रेरणादायक ड्रीम्स का चयन कर वाल ऑफ ड्रीम्स में सजाया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल से यह नवाचार पूरे जिले में फैलाया गया, जिससे सभी बालिकाओं को अपने सपनों की पहचान और उन्हें साकार करने की प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम का सफल संयोजन बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने किया।

Related posts:

दिव्यांग विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा अभियान में 3.90 करोड़ की राशि जारी
टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर से जुड़ेंगे मध्यप्रदेश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थल : मुख्यमंत्री
रेडक्रास द्वारा 200 दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को कम्बल का वितरण
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित
आदिवासी शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण पर कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ लिया चाय का स्वाद,टी-वेंडर को स्वनिधि योजना से जोड़ने के दिए निर्देश
डी.बी.टी. के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजना जारी
बांगर मऊ की उपस्थिति ग्राम वासियों की सुनी समस्याएं कटघरा में शीतकालीन भ्रमण के अवसर पर ग्राम चौपाल ...
Spread the love with Thanks..........