डॉ टीएन सिंह,Nh 24 न्यूज़,जिला ब्यूरो चीफ मुजफ्फरपुर बिहार
मुजफ्फरपुर: सरैया बाजार स्थित अजित शाही मार्केट में एक वृद्ध महिला ओवर लोड मालवाहक ऑटो के चपेट में आ गई तथा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी हो कि उक्त मार्केट के अंदर से सेंटरिंग की बांस बल्ला लादा हुआ ओवर लोड मालवाहक ऑटो एनएच 722 पर चढ़ रहा था। ओवर लोड के कारण चढ़ाई को उक्त वाहन नहीं चढ़ सका और अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ ढुलकने लगा। नतीजतन पीछे स्थित सिलाई मशीन मरम्मत की दूकान में बैठी वृद्ध महिला को जबरदस्त टक्कर मारी। जिसके कारण महिला के पैर और सीना में गंभीर चोट हुई और लहूलुहान हो गई
मौके पर समाजसेवी सह पत्रकार डॉ टीएन सिंह एवं राहुल कुमार ने उक्त जख्मी को आननफानन में सीएचसी सरैया लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने तत्पड़ता से ईलाज कर एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जख़्मी महिला की पहचान थाना क्षेत्र के बहिलवारा खोरमपुर निवासी स्व लक्षमण तिवारी की पत्नी सावित्री देवी (78) के रूप में हुई है। वहीं सूचना के बाद परिजनों ने चिकित्सा हेतु निजी अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि बहिलवारा खोरमपुर निवासी सुमित्रा देवी सिलाई कार्य कर जीवन यापन करती है। बुधवार क़ो महिला अपने सिलाई मशीन में आई खराबी क़ो ठीक कराने सरैया बाजार स्थित अजित शाही मार्केट आई थी।
तभी मार्केट के बगल में बन रहे निर्माणाधीन मकान से निकले बांस बल्ला क़ो ओवर लोड कर एक तिपहिया वाहन सड़क पर चढाई के क्रम में पीछे की तरफ लुढ़कने लगी और महिला बांस में फंस गई जिसके कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं परिजनों ने बताया कि टेम्पू की पहचान कर ली गई है और मामले में गुरुवार क़ो सरैया पुलिस क़ो आवेदन दिया जाएगा।