सरैया में पंचायत समिति संघ का हुआ गठन पंसस अनिल राम बने अध्यक्ष

डॉ टीएन सिंह, जिला ब्यूरो चीफ Nh 24 न्यूज़ मुजफ्फरपुर बिहार

मुजफ्फरपुर: सरैया प्रखंड कार्यालय पर पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक कर संघ का गठन किया है। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य गरीब नाथ तिवारी ने किया। वहीं सर्व समिति से संघ का गठन करते हुए पंसस अनिल राम को अध्यक्ष पद पर चुना गया है। जबकि उपाध्यक्ष सुनिता कुमारी सचिव अर्जुन गुप्ता, उप सचिव अमृता देवी, कोषाध्यक्ष विजय नंदन कुमार, उप कोषाध्यक्ष पिन्टु कुमार, महिला मोर्चा के अध्यक्ष मुन्नी देवी, एवं प्रवक्ता के पद पर गरीब नाथ तिवारी को चुना गया। इस अवसर पर सदस्य दुखेहरण सहनी, नूर आलम, सुलेखा देवी, सुनीला देवी, प्रदीप कुमार राय, विजय नंदन राय, राजेश कुमार बसंत, मुन्नी देवी, संगीता कुमारी, अमृता देवी, शर्मीला देवी, रीता देवी, आशा देवी, रिंकू देवी, पिंटू ठाकुर, अंकिता देवी, अखिलेश कुमार भगत, पप्पू कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार महतो, पुनीता देवी, रोहित कुमार पासवान सहित 24 समिति सदस्य उपस्थित थे। जानकारी हो कि सरैया प्रखंड में कुल 41 समिति सदस्य हैं। यह भी ज्ञात हो कि विधान सभा चुनाव के बाद हुए परिणाम में भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह की हार एवं राजद उम्मीदवार शंकर प्रसाद यादव की जीत हुई। उसके बाद से प्रमुख एवं उपप्रमुख बदलने की चर्चा हो रही थी। इसी क्रम में अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था। जिसपर चर्चा विगत 16 जनवरी को होनी थी परंतु उच्च न्यायालय ने अविश्वास प्रस्ताव पर हेतु बैठक पर रोक लगा दी। जिसपर विपक्ष के तौर पर अपनी एकता बरकरार रखने हेतु उक्त संघ का गठन किया गया है। जिसमें 24 सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts:

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष...
तानसेन शताब्दी समारोह: भारतीय संगीत की महान विरासत का उत्सव
व्यापार मेले में विधिक जागरूकता: सैलानियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी
मेधावी विद्यार्थियों को मिली पुरस्कार स्वरूप स्कूटी, भविष्य की दिशा को और बेहतर बनाने की प्रेरणा
जिलाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करने की शपथ
नो हेलमेट, नो फ्यूल, संयुक्त जांच द्वारा पेट्रोल पम्पों पर की गयी कार्यवाही
ग्वालियर में बोर्ड परीक्षाओं की सख्त निगरानी: सीसीटीवी, जैमर और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
कलेक्ट्रेट में जन-सुनवाई के साथ जल-सुनवाई, पेयजल समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Spread the love with Thanks..........