मेरा युवा भारत शाहजहांपुर, जिला प्रशासन एवं संकल्प भारत शोध न्यास के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 129वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अंशिका यादव प्रथम, अलवीरा यासीन खान द्वितीय, दिव्यांश शुक्ला तृतीय एवं सानिया को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में प्रगति मौर्य प्रथम, निदा द्वितीय, अथर्व वर्मा तृतीय एवं अभिषेक प्रताप सिंह को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर इतिहासकार डॉ. विकास खुराना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उनका जीवन ‘दिल्ली चलो’ और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” के मंत्र के साथ अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने के लिए समर्पित था।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपने जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति निरन्तर ईमानदारीपूर्वक प्रयत्नशील रहने हेतु प्रेरित किया और कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए और आजाद हिंद फौज की स्थापना से सैन्य संगठन स्थापित किया ।
संकल्प के संस्थापक डॉ. स्वप्निल यादव ने बताया कि देश की आजादी के लिए नेताजी का योगदान युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा का कार्य कर रहा है, उन्होंने देश के युवाओं से सेना में शामिल होकर राष्ट्रसेवा करने का आवाहन किया था।
निर्णायक मंडल में शिवाजी गुप्त और भावेश मिश्रा रहे। संचालन ललित हरि मिश्रा और आभार संयोजक प्रिया श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में काजल यादव, विवेक कुमार, शिवप्रकाश दीक्षित ,अंजली गुप्ता, अनुराग यादव, पवन सिंह, आशुतोष शुक्ला, अपूर्व मिश्रा, जाहिद आलम, हिमांशु सक्सेना समेत विभिन्न माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।