भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री संगोष्ठी: कुणाल सिंह ने की समस्याओं पर चर्चा

(संजय भूषण पटियाला)मुंबई

मुंबई, 31 जनवरी 2026 – भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री संगोष्ठी का आयोजन मुंबई के अँधेरे स्थित म्हाडा कॉलनी में स्वीटी छाबड़ा के ऑफिस में यह संगोष्ठी किया गया। इस संगोष्ठी में फिल्मों की समस्याओं और समाधान पर चर्चा हुई।

भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह ने कहा, “यह पहली मीटिंग है जिसमें इंडस्ट्री के सभी तकनीशियन, निर्देशक और निर्माता उपस्थित हैं। हमें इस तरह के कार्यक्रम को निरंतर जारी रखना चाहिए ताकि हम सभी एक साथ मिलकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ा सकें।”

संगोष्ठी में उपस्थित लोगों में संजय भूषण पटियाला, पुष्पा वर्मा, संगीता तिवारी, अमरीश सिंह, प्रिंस सिंह राजपूत, दिनेश यादव, राज प्रेमी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, चंदन उपाध्याय, कन्हैया विश्वकर्मा, प्रियांशु सिंह, एस कुमार, दिलीप गुलाटी, सनी कपूर, अजय गुप्ता, सूर्य दिवेदी, धीरज पंडित, राज सिंह राजपूत, सत्येंद्र सिंह, जे नीलम, विष्णु शंकर बेलु, मुस्तफा इंजीनियर और धीरज ठाकुर शामिल थे।

Advertisements
Ad 3

स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से सभी को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। सभी ने अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं और समाधान के लिए चर्चा की।

संगोष्ठी में उपस्थित लोगों ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और भविष्य में इसे आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। कुणाल सिंह ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

संगोष्ठी के अंत में सभी ने एक दूसरे को धन्यवाद दिया और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........