“महिमा खाटू श्याम की” एक धार्मिक और मनोरंजक फिल्म – पुष्पा वर्मा

NH Desk, Mumbai (Sanjay Bhushan)

मुंबई, 20 फरवरी 2026 – आज मुंबई के मलाड स्थित मड आइलैंड के तुलसी विहार स्टूडियो में हिंदी फिल्म “महिमा खाटू श्याम की” की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में पुष्पा वर्मा ,अनिल धवन ,अनूप जलोटा , लखविंदर सिंग लक्खा और दीपू श्रीवास्तव की जोड़ी नजर आएगी, जो दर्शकों को एक अनोखी और मनोरंजक कहानी पेश करेगी।

पुष्पा वर्मा ने बताया की “मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। दीपू के साथ काम करना एक शानदार अनुभव है। उनकी कॉमेडी और मेरे अभिनय का मेल दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। यह फिल्म एक धार्मिक और मनोरंजक कहानी है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी।””महिमा खाटू श्याम की” एक धार्मिक और मनोरंजक फिल्म है, जो दर्शकों को एक अनोखी और रोमांचक कहानी पेश करेगी।

Advertisements
Ad 2

 

 

फिल्म में पुष्पा वर्मा और दीपू श्रीवास्तव के अलावा कई अन्य कलाकार भी हैं, जो अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतेंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई के विभिन्न स्थानों पर की जा रही है, जिनमें मड आइलैंड भी शामिल है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होगी और इसे जल्दी ही सिनेमा घरों में देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माता – निर्देशक राम शंकर अनुभवी निर्देशक द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म “महिमा खाटू श्याम की” जल्द ही सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी। फिल्म की रिलीज तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Advertisements
Ad 1
Spread the love with Thanks..........