“दीप दुर्गा” फिल्म धार्मिक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित है: रंगलाल निशाद

NH” Desk Mumbai” (Sanjay Bhushan)

मुंबई, 20 फरवरी निर्देशक रंगलाल निशाद का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म दीप दुर्गा धार्मिक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित है।
महादेव डिजिटल प्रेजेंट्स के बैनर तले निर्माता प्रिंस अब्दुल सिद्दीकी और आर के ठाकुर की हिंदी फ़िल्म “दीप दुर्गा” आजकल मुंबई के फिल्म सिटी में चल रही है।

इस फिल्म में यजुर मारवाह और तानिया मिश्रा अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लगातार कई दिनों से चल रही है और जल्द ही इसे पूरा करने की तैयारी है। फिल्म में मुख्य कलाकार: यजुर मारवाह , तानिया मिश्रा, प्रवही पाठक, मुस्तक खान, अजीत पंडित, हेमंत चौधरी, समिधा किरण, खुशबू कमल, साधना गुप्ता, करण ठाकोर, इरफान रजाक खान, राम विश्वकर्मा हैं।

निर्देशक रंगलाल निशाद ने बताया, “यह फिल्म एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, जिसे हम दर्शकों के सामने एक नए और रोमांचक तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

Spread the love with Thanks..........