अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर: जिला प्रशासन अवैध निर्माण और अवैध कब्जे को लेकर सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। उसी क्रम में आज तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतेला में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई देखी गई, जिसमें एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने राजस्व व पुलिस विभाग टीम को साथ ले मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण कर बनाये गए छप्पर,चारे की खोर,खाद के गड्ढे पर रास्ता के निर्माण को बुलडोजर चलवा कर उखड़वा दिया।

जिले में कही भी सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण कब्जे को लेकर शिकायत मिलने पर मुजफ्फरनगर प्रशासन किसी भी तरह की कोई नरमी बरतने को तैयार नही है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसील स्तर पर भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मुजफ्फरनगर सदर तहसील की बात करें तो एसडीएम निकिता शर्मा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण व भू माफियाओ के विरुद्ध लगातार बुलडोज़र अभियान चला कर कार्यवाही कर रही है।

Related posts:

GST की जटिलताओं का हो रहा निराकरण, करदाता की सुविधा सरकार की प्राथमिकता: वैशाली मल्होत्रा
'ऑपरेशन रक्षा’ के तहत मराला चौराहा में होटलों का निरीक्षण
कड़ाई से हो यातायात नियमों का पालन, डीएम के सख्त निर्देश
प्रदेश के विशेषज्ञ ट्रांसको इंजीनियर्स ने रिकॉर्ड समय में 50 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर को किया ऊर्जीकृ...
जागरुकता रैली निकालकर यातायात माह का किया गया समापन
श्री कृष्ण बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकजुटता से ही संभव हुआ राम मंदिर निर्माण: ज्ञान सिंह कौरव
ग्वालियर में स्वच्छता अभियान: घर-घर जागरूकता से कचरा पृथक्करण पर जोर
ग्वालियर में तनाव के बीच प्रशासन सतर्क: 15 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन की आशंका, पुलिस अलर्ट
Spread the love with Thanks..........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *