ग्वालियर। वर्तमान हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ग्वालियर ने मोतीमहल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में आपातकालीन कंट्रोल रूम स्थापित किया है। शहरवासी किसी भी आपात स्थिति में 0751-2646606 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि कंट्रोल रूम पर 24 घंटे कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि हर स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।
इसी के साथ गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने हेतु नगर निगम ग्वालियर ने जल आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए 24×7 कार्यरत एक अलग कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। नागरिक अपनी जल संबंधी समस्याएं 0751-2438355 नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर समय पर मदद प्राप्त करें।