अखिल ने पास की NEET परीक्षा, शिक्षक पिता का बढ़ाया मान

बाराबंकी।  “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” इस प्रेरणादायक पंक्ति को साकार कर दिखाया है आनंद भवन इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र अखिल कुमार गौतम ने। अखिल ने न केवल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 में 89% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया, बल्कि अपनी कठिन मेहनत से नीट (NEET) जैसी कठिनतम प्रतियोगी परीक्षा को भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। नीट में उनकी All india Category rank 4529 है।

 

पिता विनोद कुमार गौतम सहयोगी आर.बी. पी.जी. कॉलेज, खुशहालपुर में शिक्षक हैं। अखिल ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उनके कठोर परिश्रम, अटूट आत्मविश्वास और पढ़ाई के प्रति समर्पण ने आज उन्हें यह असाधारण मुकाम दिलाया है, अब यह प्रतिभाशाली बेटा एमबीबीएस डॉक्टर बनने की राह चल पड़ा है।

 

अखिल की इस असाधारण उपलब्धि पर शहीद उधम सिंह क्लब इंडिया के संस्थापक/अध्यक्ष श्री मनोज स्वतंत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर के अधीक्षक डॉ. जगदीश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कामिनी, बंशराज एडवोकेट, राम नयन, सहयोगी आर.बी. पीजी कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर अरुण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद वर्मा, मोहनलाल वर्मा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. एच. एन. चौधरी, शिक्षक रमाशंकर, अनुज वर्मा, सौरभ चौधरी, नीलम कुमारी, चंदा देवी, अजीत कुमार, शुभम चौधरी, शरद चौधरी, आराध्य गौतम, असित कुमार व यशस्वी ने छात्र को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा में नर्मदा तट पर कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण, 316 करोड़ के परियोज...
बिजली शिकायतें समय पर हल करें, वरना होगी कार्रवाई – कटारे
850 युवाओं को विशेष दस्ते में भर्ती के नियुक्ति-पत्र मिले
हिंदू महासभा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, भड़के नेता—जनकगंज थाने पहुंचकर बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की ...
यूपी SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में संभावित डिलीशन,जिलावार विवरण
रात्रिकालीन चौपाल: राजस्व महाअभियान के तहत समस्याओं का समाधान
सरकारी जमीन मामलों में सख्ती: अब मुख्य सचिव का हलफनामा होगा अनिवार्य
रेल सुरक्षा को नई दिशा: भोपाल मंडल में भारतीय रेलवे ने शुरू की अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली
Spread the love with Thanks..........