मेला घूमने निकले दंपति, पोखर में डूबकर पति की मौत

TN Singh,MUZAFFARPUR BIHAR

NH 24 NEWS

 

मुजफ्फरपुर 3अक्टूबर 2025. जैतपुर थाना क्षेत्र के गहिलो गांव निवासी राजेश राम अपनी पत्नी के साथ बसरा बाजार मेला जा रहे थे। इसी दौरान शौच लगने पर मेला स्थल के पहले हीं बसरा नहर के पास से पत्नी मेला में चली गई और वह शौच के लिए जैतपुर हाई स्कूल रोड की तरफ चले गए।

संभवतः उसी दौरान पैर फिसलने के कारण तालाब के गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने मृतक के शव को पोखर से निकलवा कर एस के एम सी एच मुजफ्फरपुर पोस्टमार्टम में भेज दिया। बताया गया है कि गाहिलो गांव निवासी विश्वनाथ राम के पचास वर्षीय पुत्र राजेश राम मजदूर था।

वहीं राजेश राम का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद दाह संस्कार कर दिया गया है। जबकि जैतपुर थाना प्रभारी रजनीकांत पटेल ने बताया कि परिजन से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

उधर, एन एच 722 रेवा रोड में बुधवार की देर रात्रि सरैया पुलिस ने सड़क किनारे जख्मी हालत में एक वृद्ध महिला को बरामद किया। जख्मी महिला को सीएचसी लाया गया।जहां स्थिति गंभीर देखते हुए एस के एम सी एच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध अज्ञात महिला की मौत हो गई.मामले में थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि काफी प्रयास के बाद अज्ञात महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सरैया नगर पंचायत अंतर्गत आनंदपुर गांव निवासी इंदिरा देवी (55) के रूप में हुई है। वहीं परिजनों ने बताया कि इंदिरा देवी आंशिक रूप से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। ससुराल वालों द्वारा छोड़ दिए जाने पर वह आनंदपुर गांव निवासी अपने मौसा बिंदेश्वरी पासवान के यहां रह रही थी। बुधवार को दुर्गा पूजा मेला देखने निकली थी। भटक कर रेवा रोड में पोखरैरा टोल प्लाजा की तरफ चली गई। जहां किसी अज्ञात गाड़ी की ठोकर से जख्मी हो गई थी।

Related posts:

पुलिस की चोरी, डकैती एवं नकबजनी केविरूद्ध बड़ी सफलताएं
मोबाइल सिम जप्त कर आरोपियो को किया गिरफ्तार
साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए राजस्थान पुलिस ने दी ई-स्कैन बोट रिमूवल ऐप उपयोग करने की सलाह
शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद बोरी चन्दन की लकड़ी बरामद
जैदपुर पुलिस द्वारा 02 तस्कर गिरफ्तार कुल 77 किलो 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका का बुरादा बरामत
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में 4 पुलिसकर्मियों के निधन पर व्यक्त किया शोक
71 लाख की ऑनलाइन ठगी: बीएसएफ इंस्पेक्टर को जाल में फंसाने वाले तीन और आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
राजस्व अधिकारी के खिलाफ मुखिया संघ ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Spread the love with Thanks..........